केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपरिवार सलकनपुर पहुंचकर मां विजयासन देवी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने देश और प्रदेश की जनता के कल्याण, समृद्धि और सुख-शांति की प्रार्थना की। उन्होंने दुर्गाष्टमी पर विधि-विधान से माता का पूजन किया। शिवराज के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह, दोनों बेटे कुणाल-कार्तिकेय और उनकी बहुएं भी मौजूद थीं। यह पहली बार है जब दोनों बेटों की शादी के बाद मंत्री चौहान परिवार सहित सलकनपुर पहुंचे। शिवराज सिंह चौहान हर साल माता विजयासन के दरबार में पहुंच कर पूजा-अर्चना करते हैं।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सलकनपुर में मां विजयासन देवी के सपरिवार दर्शन किए। दोनों बेटों की शादी के बाद चौहान परिवार पहली बार माता के दर्शन के लिए पहुंचा। शिवराज सिंह चौहान नवरात्र में हर साल मंदिर आते हैं।
Comments (0)