लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा। इसे लेकर चुनाव प्रचार रविवार शाम को थम गया। मंगलवार को देश की 93 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देश के सभी दल के नेता मैदान में हैं और एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। जनसभाओं में नेता विपक्षी नेताओं पर तंज कसने से भी बाज नहीं आ रहे हैं।
मंत्री ओपी राजभर ने ऐलान किया कि, यूपी के 1531 थानों में कहीं भी दिक्कत हो तो मुझे याद करना, मैं अन्याय नहीं होने दूंगा।