आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और विपक्षी दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच India गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा चल रही है। बता दें कि, इंडिया गठबंधन एक सीट, एक उम्मीदवार के फॉर्मूले पर आगे बढ़ रहा है। वहीं विपक्षी पार्टियों में सीटों के बंटवारे को लेकर लगातार खींचतान देखने को मिल रही है। इस बीच बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने India गठबंधन पर हमला बोलते हुए कांग्रेस को सचेत किया है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि, यूपी में सपा, बिहार में जदयू, पश्चिम बंगाल में टीएमसी, पंजाब और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की वजह से कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ रहा है।