आज 30 दिसंबर का दिन अयोध्या के लिए बहुत ही अहम होने वाला है, क्योंकि आज पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या में बने नए एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने जा रहे हैं। अयोध्या के इस एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम है। एयरपोर्ट के उद्घाटन से ठीक पहले एअर इंडिया ने शुक्रवार 29 दिसंबर को को देश के तीन शहरों से अयोध्या के लिए सीधे फ्लाइट के संचालन का ऐलान किया है। एयरलाइंस ने कहा है कि बेंगलुरु और कोलकाता से अयोध्या के बीच 17 जनवरी 2024 से सीधी फ्लाइट का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा एअर इंडिया दिल्ली और अयोध्या के बीच 30 जनवरी से सीधी फ्लाइट का संचालन करेगी।
आज 30 दिसंबर का दिन अयोध्या के लिए बहुत ही अहम होने वाला है, क्योंकि आज पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या में बने नए एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने जा रहे हैं।