कांग्रेस का बचाव करते हुए कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी राम मंदिर पर राजनीति कर रही और ये हमें सवीकार नहीं। आपको बता दें कि, कांग्रेस ने पिछले दिनों राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के आमंत्रण को अस्वीकार कर दिया था। इस संबंध में कांग्रेस के दिग्गज नेता जयराम रमेश ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भारतीय जनता पार्टी और RSS का कार्यक्रम बताया था।
सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि, हम भगवान राम के खिलाफ नहीं हैं। हम सभी भगवान राम का पालन करते हैं और हम अपने गांवों में राम मंदिरों का दौरा करते हैं।