अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन और राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसे लेकर अयोध्या में तैयारियां जोरों से चल रही हैं। पूरी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया हैं। देशभर में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही राम मंदिर पर राजनीति भी देखने को मिल रही हैं।
कांग्रेस नेता टी एस सिंहदेव ने कहा कि, उनके (भाजपा) लिए देश की आजादी ही 2014 से हुई है तो बीजेपी या उनके वर्तमान नेतृत्व के लिए कुछ कहना आसान और कठिन दोनों है।