Ram Mandir: 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन समारोह है। इस समारोह में पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। वहीं कुछ बड़े नेताओं को इस समारोह का निमंत्रण नहीं दिया गया है। इस लिस्ट में उद्धव ठाकरे का भी नाम शामिल है। इसी को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति गर्म हो रही है। इसी बीच पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि, मुझे किसी के न्योते की जरूरत नहीं, राम मंदिर के दर्शन के लिए मैं जाऊंगा।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि, 22 जनवरी के दिन राम मंदिर का लोकार्पण हो रहा है, क्या आप लोग राम भक्त नहीं है, क्या?