रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर खूब बयानबाजी देखने को मिल रही है। बिहार में RJD विधायक फतेह बहादुर सिंह ने राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दिया है। RJD विधायक ने कहा कि, देश के नौजवानों के हाथ में किताबें और कलम होनी चाहिए, लेकिन सत्ता की लालच में लोग उन्हें अंधकार की तरफ धकेल रहे हैं। नौजवानों का भविष्य खराब कर रहे हैं। उन्हें ज्ञान से दूर कर अंधविश्वास की तरफ धकेला जा रहा है।
फतेह बहादुर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, अयोध्या में जहां राम मंदिर बन रहा है, उससे BJP देश का कौन सा विकास करना चाहती है।