महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भी राज्य में ईवीएम को लेकर सियासी पारा हाई है। इसी क्रम में महाविकास अघाड़ी का दावा है कि, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान ईवीएम में गड़बड़ की गई जिसके बाद ऐसे परिणाम सामने आए। वहीं अब सूबे के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने इसको लेकर एमवीए पर निशाना साधा है।
हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत हासिल हुआ और विपक्षी पार्टियों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। महायुति ने 288 में से 230 सीटें जीत लीं, जबकि महा विकास अघाड़ी की तीनों पार्टियां संयुक्त रूप से 46 सीटें ही जीत पाईं।
Comments (0)