महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार और शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत के बीच जुबानी जंग एक बार फिर से शुरू हो गई हैं। अजित पवार पर तंज कसते हुए संजय राउत ने कहा कि, जिन लोगों ने गुलामी को स्वीकार किया है, उन्हें महा विकास अघाड़ी (एमवीए) नेताओं पर टिप्पणी करने का कोई अधिकारी नहीं हैं।
संजय राउत ने दावा किया है कि, लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के सहयोगियों के बीच कोई खींचतान नहीं है।