आतंकी संगठन लश्कर के संस्थापक और मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को लेकर भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. भारत सरकार ने आतंकी हाफिज सईद के प्रत्यर्पण के लिए पाकिस्तान सरकार से मांग की है. आधिकारिक तौर पर भारत सरकार ने कहा है कि आतंकी हाफिज सईद का प्रत्यर्पण कर दिया जाए. हालांकि, अब तक पाकिस्तान ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया है. बता दें कि हाफिज सईद मुंबई हमले का मास्टरमाइंड है.
भारत सरकार ने आतंकी हाफिज सईद के प्रत्यर्पण के लिए पाकिस्तान सरकार से मांग की