Ram Mandir: यूपी के अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भगवान राम लल्ला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में चारों शंकराचार्यों के न पहुंचने के मामले में योग गुरु बाबा रामदेव ने बड़ी बात कही है। बाबा रामदेव ने कहा कि, अलग-अलग शंकराचार्यों के अलग-अलग मत हो सकते हैं, लेकिन चारों शंकराचार्य नहीं जा रहे हैं ये बात झूठी है।
सूत्रो के अनुसार, ज्योतिष और गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य जहां इस समारोह का विरोध कर रहे हैं, तो श्रृंगेरी मठ के शंकराचार्य कार्यक्रम का समर्थन करते नजर आ रहे हैं।