महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के महा विकास अघाड़ी छोड़ने पर शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी की अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि, हमने समाजवादी पार्टी के खिलाफ नहीं बोला, हमने महाराष्ट्र में जो सपा के नेता हैं, उनको लेकर आदित्य ठाकरे ने राय रखी है। चतुर्वेदी ने आगे कहा कि, राज्यसभा चुनाव में उन्होंने पार्टी हित से परे जाकर भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिया था। अभी भी शपथ के समय भी उन्होंने ( सपा ) MVA के विरोध में बयानबाजी की है।
प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि, हमें जनता से जुड़े हुए मुद्दों पर चर्चा चाहते हैं। सरकार किसानों से बातचीत नहीं कर रही है। ये सरकार किसान विरोधी सरकार है।
Comments (0)