अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर विपक्ष द्वारा बयानबाजी अभी भी जारी है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल नहीं होंगे।
कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी भी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।