हरियाणा में कांग्रेस और महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन की करारी हार के बाद विपक्ष खेमे में खलबली मची है। गठबंधन के निशाने पर कांग्रेस है। सबसे पहले मोर्चा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमखु ममता बनर्जी ने खोला है। उन्होंने इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करने की इच्छा जाहिर कर कांग्रेस को बड़ी चुनौती दी है । टीएमसी प्रमुख ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह बंगाल से ही गठबंधन की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं। ममता बनर्जी के इस ख्वाहिश को उनका एग्जिट प्लान माना जा रहा है। जाहिर तौर पर टीएमसी के नेतृत्व को कांग्रेस स्वीकार नहीं करेगी और दीदी का बाहर जाने का रास्ता साफ हो जाएगा।
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन के नेता के तौर पर दावेदारी एक सोचा हुआ फैसला है। इस ऐलान के बाद सहयोगी दलों के पास दो ही ऑप्शन है। पहला दीदी को नेता मान लिया जाए या इनकार कर दिया जाए।
Comments (0)