महाराष्ट्र में स्पीकर राहुल नार्वेकर के फैसले पर शिवसेना उद्धव ठाकरे खेमे की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि, मैं बिल्कुल भी आश्चर्यचकित नहीं हूं। हमने सुना था 'वही होता है जो मंजूर-ए-खुदा' होता है'। उन्होंने कहा कि, 2014 के बाद देश में एक नई परंपरा शुरू हुई है 'वही होता है जो मंजूर-ए-नरेंद्र मोदी और अमित शाह होता है'। यही हम महाराष्ट्र में होते हुए देख रहे हैं। प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने इस बयान में आगे कहा कि, जिस चीज़ को सुप्रीम कोर्ट ने 'अवैध' और 'असंवैधानिक' कहा था, उसे वैध करने का काम हो रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि, 2014 के बाद देश में एक नई परंपरा शुरू हुई है 'वही होता है जो मंजूर-ए-नरेंद्र मोदी और अमित शाह होता है'।