कर्नाटक में कार सेवक की गिरफ्तारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस आमने-सामने है। भारतीय जनता पार्टी ने पूरे राज्य में 'मैं कार सेवक, मुझे गिरफ्तार करो' अभियान चला रखा है। कुछ बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस नारे के साथ प्रदर्शन भी किया। इसके बाद पुलिस ने बीजेपी विधायक वी. सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि, राज्य में सिद्धारमैया सरकार ने राम मंदिर से जुड़े 31 साल पुराने मामले में एक कार सेवक की गिरफ्तारी की है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि, अगर राज्य की सिद्धारमैया सरकार श्रीकांत को रिहा नहीं करती है, तो पार्टी पूरे प्रदेश में अपने आंदोलन को तेज करेगी।