CAA के नियम लोकसभा चुनाव 2024 के एलान से ‘काफी पहले’ अधिसूचित किए जाने से जुड़े एक सरकारी अधिकारी के बयान के बीच कांग्रेस ने कहा कि, अब यह साफ हो गया है कि, इस कानून का मकसद लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले मतदाताओं के ध्रुवीकरण के लिए इसे एक हथियार के रूप में इस्तेमाल करना है।
जयराम रमेश ने कहा कि, संसदीय प्रक्रियाओं के अनुसार, कानून लागू करने के लिए नियम 6 महीने के भीतर तैयार हो जाने चाहिए थे, लेकिन नियमों को तैयार करने के लिए 9 बार विस्तार मांगा गया।