स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, ऐसे बयान देने वाले पार्टी नेता अखिलेश यादव के ‘रट्टू तोता’ हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, 500 साल की प्रतीक्षा के बाद भगवान राम का मंदिर बन रहा है। ऐसे वक्त में इस तरह के बयान के लिए मैं अखिलेश यादव की निंदा करता हूं। डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि, उनके जो भी नेता कुछ बोलते हैं, वे अखिलेश यादव का लिखा हुआ केवल पढ़ते हैं। वे रट्टू तोता हैं और एक शब्द कम ज्यादा नहीं बोल सकते।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, श्री राम हमारे जैसे कोटि-कोटि भक्तों के भगवान हैं और हम उनकी पूजा करते हैं। जो भगवान को नहीं मानते हैं, उनके भी पूर्वज भगवान श्री राम हैं।