अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां जारी हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए लोगों को निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। पूरे देश में आज से RSS और VHP के कार्यकर्ता अक्षत देकर अयोध्या के लिए आमंत्रण सौपेंगे। वहीं इसी बीच शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने इस विषय को लेकर कई आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने भी निमंत्रण ना मिलने पर हैरानी जताई थी।
उन्हें ही मिला निमंत्रण, जो हैं राम के भक्त - सत्येन्द्र दास
संजय राउत और उद्धव ठाकरे के बयानों पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा है कि, निमंत्रण केवल उन्हीं को दिया गया है, जो भगवान राम के भक्त हैं। यह कहना पूरी तरह से गलत है कि, बीजेपी भगवान राम के नाम पर लड़ रही है, हमारे पीएम का हर जगह सम्मान किया जाता है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी ने आगे यह भी कहा कि, बहुत बड़ा काम किया है। यह उनकी भक्ति ही है कि, इस मामले में राजनीति नहीं बल्कि काम हुआ है।
मंदिर निर्माण से उन्हें बहुत दिक्कत है - सत्येन्द्र दास
वहीं उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना संजय राउत के 'BJP को अब भगवान राम को अपना उम्मीदवार घोषित करना बाकी है' वाले बयान पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा कि, मंदिर निर्माण से उन्हें बहुत दिक्कत है। ये वही लोग हैं जो भगवान राम के नाम पर चुनाव लड़ते थे। लेकिन अब उन्होंने इससे समझौता कर लिया, लेकिन जो लोग भगवान राम को मानते थे वे सत्ता में हैं, वह क्या बकवास कर रहे हैं, यह मुझे नहीं मालूम है? उन्होंने आगे कहा कि, ये लोग भगवान श्रीराम का अपमान कर रहे हैं।
Comments (0)