हर साल 9 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाया जाता है। भ्रष्टाचार के दूरगामी प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाया जाता है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरुक रहना चाहिए। तभी एक सभ्य समाज और मजबूत लोकतांत्रिक देश बन सकता है।
आज के समय में भ्रष्टाचार एक बीमारी बन गया है। किसी भी विभाग में भ्रष्टाचार जोरों पर चल रहा है। इसके कारण एक आम इंसान सबसे ज्यादा पीड़ित है। इसलिए सभी को अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मुहिम से जुड़कर जागरुक रहना चाहिए।
Comments (0)