नई दिल्ली: महामना भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर मालवीय जी के राष्ट्र के प्रति योगदान, विचारों और सिद्धांतों को याद किया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एक्स पर किया पोस्ट
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने पोस्ट में लिखा कि अपनी कर्मठता, राष्ट्रनिष्ठा, विचारों और सिद्धांतों से भारतीय संस्कृति और परंपरा को जन-जन में सींचने वाले महामना भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
भारतीय संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में रहा योगदान
पंडित मदन मोहन मालवीय भारतीय इतिहास की प्रमुख हस्तियों में शामिल हैं। उन्हें महामना के नाम से जाना जाता है। उन्होंने भारतीय संस्कृति, परंपरा और शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी स्मृति में पुण्यतिथि पर देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।