रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज यानी की रविवार को ऐसा बयान दिया जिस पर पलटवार करते हुए जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने विवादित बयान दे दिया। बीजेपी नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि, भारत POK पर अपना दावा कभी नहीं छोड़ेगा। इस पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि, पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं।
राजनाथ सिंह ने कहा कि, धारा 370 हटने के बाद जिस तरह जम्मू-कश्मीर में शांति और विकास लौटा है उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि, जल्द ही POK को भी भारत में विलय कराने की मांग की जाएगी।