दिल्ली शराब घोटाला मामले की जांच कर रहे ED ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तीसरा समन जारी कर रखा है। आपको बता दें कि, ED की करफ से केजरीवाल को 3 जनवरी को पेश होने के लिए समन जारी किया गया था। वहीं मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के सीएम आज यानी की बुधवार 3 जनवरी को ED के सामने पेश नहीं होने वाले हैं। सूत्रों की मानें तो आप पार्टी ED के इस समन पर अभी कानूनी राय ले रही है।
आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की कोशिश हो रही है।