आदित्य ठाकरे ने शिंदे सरकार पर महालक्ष्मी रेस कोर्स की जमीन को हड़पने का बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि, राज्य सरकार के करीबी बिल्डर द्वारा रेस कोर्स की जमीन हड़पने की कोशिश की जा रही है। ठाकरे ने सोशल मीडिया साइट X पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए लिखा कि - रेस कोर्स की जगह को लेकर 6 दिसंबर 2023 को सुबह 11 बजे एक बैठक हुई, जिसमें सीएम शिंदे की अध्यक्षता में रॉयल वेस्टर्न इंडिया टर्फ क्लब (RWITC) प्रबंधन के 4 सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक हुई। उन्होंने आगे लिखा कि, इस बैठक में नगर आयुक्त भी मौजूद थे। ये वरिष्ठ अधिकारी कुछ मानदंडों पर 226 एकड़ खुली जगह की आभासी बिक्री और जमीन हड़पने के लिए सहमत हुए हैं।
आदित्य ठाकरे ने सवाल पूछते हुए कहा कि, 91 एकड़ जमीन RWITC (प्रबंधन) के पास रखी जाएगी और बाकी को BMC द्वारा विकास के लिए ले लिया जाएगा।