लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी के बीच तेलंगाना कांग्रेस ने सोनिया गांधी को लेकर प्रस्ताव पारित किया है। सोनिया गांधी को लेकर प्रस्ताव पारित किया है कि वो तेलंगाना से चुनाव लड़ें। इसके बाद माना जा रहा है कि सोनिया गांधी रायबरेली की सीट छोड़ सकती हैं।
अटकलें लगाई जा रही है कि सोनिया गांधी तेलंगाना के मेडक सीट से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। इस सीट से पूर्व पीएम इंदिरा गांधी भी इलेक्शन लड़ चुकी है। कांग्रेस नेता मधु याक्षी गौड़ ने कहा कि हमने प्रस्ताव पारित किया है कि सोनिया गांधी तेलंगाना से चुनाव लड़ें। उनके लड़ने से पूरे दक्षिण भारत में पार्टी को फायदा होगा।