Rajasthan News: महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती (11 अप्रैल) को राजस्थान सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अवकाश की मांग को मंजूरी दी है। पहले, महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती एक ऐच्छिक अवकाश था। गहलोत प्रशासन ने आम लोगों की भावनाओं और जनप्रतिनिधियों के अनुरोध को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया है।
तमाम जनप्रतिनिधिगण एवं प्रबुद्धजनों की मांग को ध्यान में रखते हुए 11 अप्रेल को महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय किया है। pic.twitter.com/TPCbSivfmw
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) April 10, 2023

सरकार कई छुट्टियों पर ले रही है फैसले
राज्य सरकार (Rajasthan News) द्वारा 28 जनवरी को भगवान जयंती के ऐच्छिक अवकाश को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। इससे अब राज्य में सार्वजनिक अवकाशों की संख्या 30 एवं ऐच्छिक अवकाशों की संख्या 20 हो गई है। प्रदेश में सरकार कई छुट्टियों पर फैसले ले रही है।
दलित वोटर्स पर कांग्रेस की नजर (Rajasthan News)
एक तरफ जहां पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने फुले की जयंती पर अनशन पर बैठने का एलान कर दिया है। वहीं अब सरकारी छुट्टी करके सरकार ने एक बड़ा मास्टर स्ट्रोक लगा दिया है। सार्वजनिक छुट्टी होने की इस खबर को सियासी एंगल से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि इस बार बीजेपी पहले से ही अंबडेकर जयंती सप्ताह मना रही है। ऐसे में कांग्रेस की नजर पूरी तरह से ज्योतिबा फुले जयंती पर टिकी है। कांग्रेस दलित वोटर्स पर पूरी तरह नजरे गढ़ाए हुए है।
ज्योतिबा फुले का महत्वपूर्ण योगदान
देश से छुआछूत को दूर करने और लोगों को सशक्त बनाने में ज्योतिबा फुले का महत्वपूर्ण योगदान था। उन्होंने महिलाओं और दलितों को शिक्षा प्रदान करके समाज को पापों से मुक्त करने का काम किया था। उन्होंने किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए भी ठोस प्रयास किए थे।
NHRC की टीम ने किया बड़ा खुलासा, CM Mamta Banerjee की सरकार पर उठाए कई सवाल
Comments (0)