उत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बुधवार को भी सर्दी का सितम जारी है। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती ठंड़ ने लोगों की परेशानी भी बढ़ा दी है। ठंड़ से बचाव के लिए जरूरतमंद लोग रैन बसेरा में रात गुजार रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में कोहरे की चादर छाई हुई। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई। वाहन चलाते समय लोगों को खासा दिक्कत हो रही है।
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में ठंड का सितम लगातार जारी है। इस बीच अब मौसम विभाग की ओर से ताजा अपडेट सामने आया है। राजस्थान में अब सर्दी का असर और तेज होगा। मौसम विभाग की ओर से इस सीजन में पहली बार शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Comments (0)