'संविधान की 75 वर्ष की गौरवशाली यात्रा' पर संसद भवन में जोरदार बहस देखने को मिली। इस दौरान चर्चा में भाग लेते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज लोकसभा में 26 मिनट तक भाषण दिया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मैंने पिछले भाषण में अभय मुद्रा की बात की। राहुल गांधी ने मनुस्मृति और संविधान की प्रति रखी और कहा कि सावरकर चाहते थे कि मनुस्मृति भारत के संविधान की जगह ले। आज मनुस्मृति ही संविधान है। इस दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने भी संसद भवन में केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इस दौरान कहा कि मुसलमानों को आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा है और मुसलमानों की मस्जिदें सुरक्षित नहीं हैं।
'संविधान की 75 वर्ष की गौरवशाली यात्रा' पर संसद भवन में जोरदार बहस देखने को मिली।
Comments (0)