समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बाराबंकी के समाजवादी पार्टी के विधायक सुरेश यादव के बयान पर सफाई दी है। इसके साथ ही पूर्व सीएम ने नाम लिए बिना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने कहा कि, जहां कृष्ण भगवान ने अंतिम सांस ली वहीं से कलियुग की शुरुआत हुई।
समाजवादी पार्टी के विधायक सुरेश यादव ने भाजपा को एक आतंकी और आतंकवादी हिंदूवादी संगठन करार दिया। उन्होंने कहा कि, ये सरकार सरकार नहीं है, भाजपा एक आतंकवादी, हिन्दूवादी आतंकवादी संगठन है। ये पूरी तरह से पूरी देश को बर्बाद कर देंगे।
Comments (0)