दिल्ली शराब घोटाला मामले की जांच कर रहे ED ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तीसरा समन जारी कर रखा है। वहीं इस मामले पर कांग्रेस नेता ने केजरीवाल को एक सलाह दी हैं। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि, ED पर भरोसा नहीं किया जाता, लेकिन सीएम केजरीवाल को ED के सामने जाना चाहिए, अगर उनके पास सारे सबूत हैं तो उन्हें ED के समक्ष पेश होकर सारे सबूत दिखाने चाहिए। अल्वी ने आगे कहा कि, दिल्ली के सीएम के न जाने से लोगों तक गलत मैसेज जाएगा।
ED ने केजरीवाल को पूछताछ के लिए समन भेजा था, लेकिन एक बार फिर से केजरीवाल ने ED के सामने पेश होने से मना कर दिया है।