NCP की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने कहा कि, उनके सामने सत्ता और संघर्ष के 2 विकल्प थे और उन्होंने संघर्ष का चयन किया। बारामती से लोकसभा सांसद सुले ने ये बात कुछ महीने पहले एनसीपी में हुई 2 फाड़ के बारे में बात करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि, मेरे पास दो विकल्प थे- सत्ता और संघर्ष। संघर्ष के पक्ष में मेरे पिता थे और सत्ता के पक्ष में अमित शाह थे। सुप्रिया ने आगे कहा कि, मुझे सत्ता और संघर्ष के बीच चयन करना था। मैंने संघर्ष का चयन किया।
कल आपका भी यही हश्र होगा
बारामती से लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने NCP में विभाजन का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए कहाल कि, उस व्यक्ति को मत भूलिए जिसने आपको जन्म दिया है। किसी न किसी को तो सच कहना ही होगा। अगर हम सब डर गए तो देश में कोई लोकतंत्र नहीं रहेगा। आज हमारे साथ तोड़फोड़ की गई। कल आपका भी यही हश्र होगा।
सुप्रिया ने किया 'किसान आक्रोश मोर्चा' का आगाज
आपको बता दें कि, महाविकास अघाड़ी द्वारा 'किसान आक्रोश मोर्चा' का 27 दिसंबर से महाराष्ट्र के जुन्नर से आगाज हो चुका है। इसका नेतृत्व सांसद डॉ अमोल कोल्हे और सुप्रिया सुले ने किया हैं। दरअसल, सुले और कोल्हे को किसानों के मुद्दे पर आवाज उठाने के बाद संसद से सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद कोल्हे और सुले ने 'किसान आक्रोश मोर्चा' आयोजित करने का फैसला किया था।
#NCP #Kisan Aakrosh Morcha #Supriya Sule #Amit Shah #Democracy #BJP
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा - समाज के लिए आध्यात्मिक गुरु आगे आएं - मोहन भागवत
पूर्वोत्तर संत मणिकंचन सम्मेलन को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि, हर देश की अपनी अनूठी जीवन शैली होती है, जो उसकी संस्कृति से आती है। उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि, भारत की संस्कृति में 'एकम सत् विप्रा बहुधा वदन्ति' का सिद्धांत प्रतिबिंबित होता है। सर्व समावेशी परंपरा केवल विश्व में भारत देश में ही मौजूद है।
समाज को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि, वर्तमान समय में विश्व के देशों को शांति और सह अस्तित्व का संदेश देने के लिए मजबूती से खड़ा होना चाहिए। महान कार्यों को पूरा करने के लिए हमारे समाज में आध्यात्मिक गुरुओं को आगे आना होगा। उन्होंने अपने इस संबोधन में कहा कि, हमें अपनी विविधता का पालन करते हुए अपनी एकता को आगे बढ़ाना होगा। लोगों को सेवा,शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और रोजगार के माध्यम से समाज को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
मूल्यों, रीति रिवाजों की जागरूकता की जरूरत
भागवत ने कहा कि, भारत के आध्यात्मिक मूल्यों और रीति रिवाजों को बनाए रखने के लिए परिवारों में राष्ट्रीय जागरूकता की जरूरत हैं। इस दौरान उन्होंने सभी आध्यात्मिक नेताओं से इस संदेश और मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आग्रह है। RSS प्रमुख ने कहा कि, जिस तरह असम के महान संत श्रीमंत शंकरदेव ने सामाजिक सुधार लाकर अपने महान जीवन का उदाहरण दिया। उसी तरह हम सभी को अपने परोपकारी व्यवहार के माध्यम से अपने समाज के भीतर विभिन्न सामाजिक बुराइयों को खत्म करना होगा।
Comments (0)