भारत के संविधान की 75 साल की गौरवपूर्ण यात्रा पर चर्चा को लेकर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने कहा है कि, इस चर्चा का महत्व और उपयोगिता तभी संभव है जब इस बात को खुले मन से स्वीकार किया जाए कि, क्या सत्ता पक्ष मानवतावादी संविधान की पवित्र भावनाओं के अनुरूप देश के करोड़ों लोगों को रोजगार, न्याय और स्वाभिमान का जीवन प्रदान करने में सक्षम है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र पर अजय राय ने कहा कि, प्रदेश में किसान, मजदूर, हमारी बहन-बेटियां, स्कूल, अस्पताल, हर जगह अत्याचार हो रहा है। इन सबको ध्यान में रखते हुए हमने ये फैसला लिया है कि, हम 18 दिसंबर को विधानसभा सत्र का घेराव करेंगे।
Comments (0)