भारतीय मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में आज और कल 31 जनवरी को शीतलहर चलने की चेतावनी है। मौसम विभाग के मुताबित, 7 जनवरी तक जम्मू कश्मीर का मौसम और भी सर्द हो सकता है। IMD के अनुसार, 31 दिसंबर 2024 को -13.17°C तापमान के साथ बादल छा सकते हैं।
तापमान के साथ बर्फबारी हो सकती है
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में 1 जनवरी 2025 को -14.11°C पारे के साथ बादल छाए रहेंगे। 2 जनवरी 2025 को -13.21°C तापमान के साथ हल्की बर्फबारी हो सकती है। 3 जनवरी 2025 को -11.63°C तापमान के साथ आंशिक बादल छाए रहेंगे। 4 जनवरी 2025 को -10.28°C पारे के साथ बर्फबारी हो सकती है। 5 जनवरी 2025 को -11.41°C तापमान के साथ बर्फबारी हो सकती है। 6 जनवरी 2025 को -13.18°C तापमान के साथ बर्फबारी हो सकती है।
जम्मू-कश्मीर में हिमपात से बर्फ की मोटी चादर बिछी
हालांकि जम्मू-कश्मीर में रविवार को बर्फबारी नहीं हुई, लेकिन पिछले दिनों हुए हिमपात से बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई है। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे रविवार को खोल दिया गया, जिससे हाईवे पर फंसे 1200 वाहन निकले, लेकिन श्रीनगर-लेह रोड बंद है, जिस पर से बर्फ हटाई जा रही है। इस हाईवे पर करीब 1800 गाड़ियां फंसी हैं। श्रीनगर एयरपोर्ट पर फ्लाइटों की आवाजाही शुरू हो गई है। रेल सेवाएं भी चल रही हैं। कश्मीर यूनिवर्सिटी ने मौसम को देखते हुए एग्जाम रद्द कर दिए हैं।
लद्दाख में तापमान 0 डिग्री से नीचे है
वहीं लद्दाख में तापमान 0 डिग्री से नीचे है। गांदरबल, सोनमर्ग, पहलगाम, गुंड, बारामूला समेत कई शहरों में तापमान माइनस 10 से 22 डिग्री है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 8.0 डिग्री और पहलगाम में माइनस 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्थानीय कश्मीरियों ने टूरिस्टों के लिए अपने घरों और मस्जिदों के दरवाजे खोल दिए हैं। रुकने की जगह, कंबल रजाई, खाने-पीने का गर्म सामान भी दिया।
Comments (0)