शुक्रवार को ED और CRPF की टीम पर पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले में हमला हुआ था। वहां तकरीबन 200 लोगों की भीड़ ने जांच दल के 2 वाहनों को घेरकर हमला किया था। इस हमले में कई अफसरों के सिर में चोट आई। इस घटना के बाद ममता सरकार अन्य दलों के निशाने पर आ गई है। बीजेपी-कांग्रेस नेता सीएम ममता की जमकर आलोचना कर रहे हैं।
कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने भी ममता सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, वहां लोगों की हत्या हो जाए तो कोई बड़ी बात नहीं।