बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि, जाति के नाम पर चुनाव जीतने वाले लोग अपने समुदाय के लिए कुछ नहीं करते, बल्कि अपने परिवार के सदस्यों को चुनाव में उतारने के लिए टिकट मांगते हैं। वहीं एक सवाल के जवाब में भाजपा सांसद ने कहा कि, अब राजनीति में समस्या यह है कि, पिछड़ापन एक राजनीतिक हित बन गया है, इसलिए हर कोई यह साबित करना चाहता है कि, वह पिछड़ा है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आगे कहा कि, जिनके पास लोगों को दिखाने के लिए कोई काम नहीं है, वे जाति के नाम पर चुनाव जीतने की कोशिश करते हैं।
Comments (0)