हमीरपुर।हिमाचल प्रदेश के कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने 64.82 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी की है। हमीरपुर सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने राशि जारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया है।पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने और प्रदेश के कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए लगातार सहयोग कर रही है।
RKVY और कृषि उन्नति योजना के तहत मिली राशि
जारी की गई 64.82 करोड़ रुपये की राशि में दो प्रमुख योजनाओं की धनराशि शामिल है।
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY): 28.31 करोड़ रुपये
कृषि उन्नति योजना: 36.51 करोड़ रुपये
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के अनुसार, यह राशि हिमाचल प्रदेश में कृषि विकास से जुड़े कार्यों को गति देने में उपयोग की जाएगी।
12 वर्षों में 589.59 करोड़ रुपये आवंटित
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 589.59 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
फसल विविधीकरण और सिंचाई पर जोर
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कृषि क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर जोर दिया जा रहा है। इनमें फसल विविधीकरण, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, कृषि ढांचे को मजबूत करना और किसानों के लिए बेहतर बाजार सुविधा शामिल हैं।उन्होंने राज्य सरकार से केंद्र से मिली राशि का पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपयोग सुनिश्चित करने का आग्रह किया, ताकि योजनाओं का वास्तविक लाभ किसानों तक पहुंच सके।
हिमाचल के 88.85% किसान छोटे और सीमांत
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 88.85 प्रतिशत किसान छोटे और सीमांत श्रेणी में आते हैं। ऐसे में कृषि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन बेहद महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आधुनिक कृषि तकनीक, बेहतर बाजार संपर्क और प्राकृतिक खेती समेत विभिन्न क्षेत्रों में हिमाचल प्रदेश को सहयोग दे रही है।केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के कृषि क्षेत्र के लिए 64.82 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी की है, जिसमें RKVY के 28.31 करोड़ और कृषि उन्नति योजना के 36.51 करोड़ रुपये शामिल हैं।