चंडीगढ़: पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 31 उम्मीदवारों के नाम शामिल बताए गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। सूची में सबसे प्रमुख नाम सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर का है, जिन्हें बरनाला विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
दूसरी सूची में 31 उम्मीदवारों के नाम
आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए दूसरी सूची में 31 उम्मीदवारों को जगह दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सूची की घोषणा की।इस सूची में गुरमीत सिंह मीत हेयर को बरनाला से टिकट दिया गया है। पार्टी ने कुछ सीटों पर नए चेहरों को मौका देने और उम्मीदवारों में बदलाव करने का फैसला किया है।

