मुजफ्फरनगर/लखनऊ – योगी आदित्यनाथ के मुजफ्फरनगर दौरे के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर मेरठ के व्यापारियों के मुद्दे को उठाते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला है।
व्यापारियों के मुद्दे पर BJP को घेरा
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियां व्यापारियों के खिलाफ हैं और देश की अर्थव्यवस्था को कुछ चुनिंदा बड़े उद्योगपतियों के हाथों में सौंपने की कोशिश की जा रही है।
मेरठ से उठेगा नया आंदोलन’
अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 1857 की क्रांति की तरह अब मेरठ से एक नया ‘आर्थिक स्वतंत्रता आंदोलन’ शुरू होगा, जो मौजूदा सत्ता के खिलाफ होगा।
BJP पर लगाए गंभीर आरोप
उन्होंने कहा कि पहले खेती-किसानी को कमजोर करने की कोशिश की गई और अब व्यापार को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। उनका आरोप है कि भाजपा की नीतियों से छोटे और मध्यम व्यापारी सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’
सपा प्रमुख ने कहा कि बड़े व्यापारी भी जल्द ही भाजपा की नीतियों का शिकार होंगे। उन्होंने दावा किया कि अब व्यापारी वर्ग का भ्रम टूट चुका है और वे भाजपा के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं।
आर्थिक साजिश का आरोप
अखिलेश यादव ने भाजपा पर ‘आर्थिक गुलामी’ थोपने की साजिश का आरोप लगाया और कहा कि यह देश की आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के खिलाफ बड़ा खतरा है।