सरकार के द्वारा श्रम कार्ड के माध्यम से क्षेत्र के श्रमिकों को कई प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। चंपावत जिले के जिला श्रम कार्यालय में श्रम कार्ड बनाने के लिए बड़ी तादाद में लोग दूर-दूर क्षेत्र से पहुंच रहे हैं। जिनमें महिलाओं की तादाद काफी अधिक है पर श्रम विभाग की लापरवाही व साइट के न चलने से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों के श्रम कार्ड नहीं बन पा रहे है। जिले के रीठा साहिब बाराकोट गुमदेश लोहाघाट आदि क्षेत्रों से बड़ी तादाद में श्रम कार्ड बनाने श्रम कार्यालय पहुंची महिलाओ व पुरुषों के श्रम कार्ड नहीं बन पाए। जिस कारण श्रम कार्ड बनाने के लिए कई दिनों से विभाग के चक्कर काट रहे लोग आक्रोशित हो गए।
श्रम विभाग के चक्कर काटते लोग
इंदिरा कुलियाल के नेतृत्व में महिलाएं डीएम कार्यालय चंपावत पहुंची तथा जिलाधिकारी मनीष कुमार को समस्या बताइ। इंदिरा कुलियाल व अन्य महिलाओं ने जिलाधिकारी को बताया वह लोग कई दिनों से श्रम विभाग के चक्कर काट रहे हैं पर विभागीय अधिकारियों के द्वारा कभी साइट ना चलने तथा कभी अन्य बहाने बनाकर उनके श्रम कार्ड नहीं बनाया जा रहे हैं बार-बार उन्हें कार्यालय बुलाया जा रहा है। कहा वह लोग दूर-दूर से बच्चों व अपने मवेशियों को छोड़ चंपावत पहुंचते हैं पर यहा आकर उन्हें मायूसी हाथ लगती है। श्रम कार्ड बनाने आने के लिए उन लोगों की अभी तक काफी धनराशि और समय बर्बाद हो चुका है।
महिलाओं ने श्रम कार्यालय में तैनात महिला कार्मिक पर उन लोगों के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया तथा जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की महिलाओं ने श्रम विभाग के अधिकारियों पर लापरवाहीका आरोप लगाया। जिलाधिकारी ने मामले का तत्काल गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जिला श्रम अधिकारी को सभी लोगों के प्रपत्र जमा करने तथा साइट के सुचारू रूप से चलने पर क्षेत्र में जाकर श्रम कार्ड बनाने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी ने अभद्रता करने वाली महिला कर्मी का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश भी जिला श्रम अधिकारी को दिए। मामले का समाधान होने पर सभी महिलाओं व लोगों ने जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार को धन्यवाद दिया।
Comments (0)