मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी कार्यालयों और कार्यस्थलों पर अधिकारियों कर्मचारियों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुख्य सचिव को विशेष SOP (Standard Operating Procedure) तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह कदम ऐसे मामलों के रोकथाम और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
अधिकारी-कर्मचारी शिक्षक मोर्चा की मुलाकात
उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने 21 फरवरी को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में हुई घटना और हाल के समय में अन्य स्थानों पर सरकारी अधिकारी- कर्मचारियों के साथ हुई घटनाओं का उल्लेख करते हुए ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। मुख्यमंत्री धामी ने कर्मचारी नेताओं की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि राज्य सरकार कार्मिकों के मान-सम्मान और सुरक्षा को हमेशा प्राथमिकता देती रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि SOP के निर्माण और लागू होने से कार्यस्थलों पर सुरक्षा मजबूत होगी और किसी भी अप्रत्याशित घटना के समय त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
कार्यस्थलों में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन
आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और कार्रवाई
अधिकारियों कर्मचारियों और शिक्षकों के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन
सरकारी कार्यस्थलों पर शांति और अनुशासन सुनिश्चित करना
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि सभी सरकारी कार्यालय और शिक्षा संस्थान सुरक्षित संरक्षित और सम्मानजनक कार्यस्थल हों।
Comments (0)