देश में 16वीं जनगणना को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और प्रगणक अब पूरी तरह से सर्वे के लिए तैयार हैं। इसी क्रम में डोईवाला नगर पालिका क्षेत्र में भी जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को 24 अप्रैल तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
जनगणना को आधुनिक नाने के लिए प्रणाली
प्रशिक्षण पूरा होने के बाद 25 अप्रैल से 24 मई तक प्रगणक घर-घर जाकर डिजिटल माध्यम से जनगणना का कार्य करेंगे। इस बार जनगणना को अधिक आधुनिक और प्रभावी बनाने के लिए डिजिटल प्रणाली अपनाई गई है जिससे डेटा संग्रहण तेज और सटीक हो सके।
नागरिकों के लिए स्वगणना की सुविधा
इसके साथ ही नागरिकों के लिए 24 अप्रैल तक स्वगणना Self Enumeration की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इस सुविधा का उद्देश्य जनगणना प्रक्रिया को पारदर्शी सटीक और सुविधाजनक बनाना है। नागरिक घर बैठे https://se.census.gov.in पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार का पूरा विवरण स्वयं दर्ज कर सकते हैं। इससे न केवल समय की बचत होती है बल्कि डाटा की सटीकता भी बढ़ती है और प्रगणकों का कार्य भी आसान हो जाता है।
डोईवाला नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे स्वगणना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अधिक से अधिक संख्या में इस सुविधा का लाभ उठाएं ताकि जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक और सटीक रूप से पूरा किया जा सके।