यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 10वीं-12वीं का परिणाम जल्द ही जारी होने वाला है। कॉपियों की चेकिंग पूरी हो चुकी है। माना जा रहा है कि रिजल्ट 25 अप्रैल तक जारी हो सकता है। परीक्षा के नतीजे upmsp.edu.in पर या फिर upresults.nic.in उपलब्ध होंगे। SMS के द्वारा भी रिजल्ट चेक करने की सुविधा होगी।
बता दें कि 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। कॉपियों की चेकिंग CCTV कैमरे की निगरानी में हुई है। 17 मार्च से कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया शुरू हुई थी। जिसके लिए राज्य के 75 जिलों में कॉपी चेकिंग के लिए 250 से अधिक केंद्र बनाए गए थे। इस साल 54.37 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें कक्षा 10 के लगभग 27.32 लाख छात्र और 27.05 लाख छात्र कक्षा 12 की परीक्षा में शामिल हुए।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- UP Board की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Result” टैब पर क्लिक करें।
- 10वीं या 12वीं के विकल्प पर क्लिक करें।
- फिर लाॅगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- सब्मिट पर क्लिक करें।
- फिर डाउनलोड कर लें।
कितने परीक्षार्थी हुए थे शामिल?
- 10वीं- 27.32 लाख परीक्षार्थी
- 12वीं- 27.05 लाख परीक्षार्थी