हिमालय की गोद में स्थित पवित्र तीर्थस्थल केदारनाथ धाम में इन दिनों भव्य उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
केदारपुरी में भक्तिमय वातावरण
केदारनाथ मंदिर को आकर्षक और भव्य स्वरूप देने के लिए रंग-बिरंगे ताजे फूलों से विशेष सजावट की जा रही है। करीब 51 क्विंटल गेंदे के फूलों से पूरे मंदिर परिसर को सजाया जा रहा है जिससे पूरी केदारपुरी भक्तिमय वातावरण में डूब गई है।
प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं चौबंद
स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा सभी व्यवस्थाओं को युद्धस्तर पर पूरा किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन का अनुभव मिल सके।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार 22 अप्रैल की सुबह 8 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने के साथ ही हजारों श्रद्धालुओं के दर्शन का सिलसिला शुरू हो जाएगा और पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठेगा।