राजधानी देहरादून की स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए जिलाधिकारी (DM) सविन बंसल पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में डीएम ने शहर के प्रमुख कोरोनेशन अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
तीमारदारों से सीधा संवाद
निरीक्षण के दौरान डीएम के साथ स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अस्पताल के हर वार्ड और अनुभाग का बारीकी से जायजा लिया डीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधा संवाद किया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन नए ब्लड बैंक के कार्य की प्रगति देखने डीएम खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में रक्त की किल्लत न हो। जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और फार्मेसी में जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।
Comments (0)