टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शादी के बाद मंगलवार को लखनऊ में उनका भव्य रिसेप्शन आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में क्रिकेट दिग्गजों के साथ मशहूर राजनीतिक हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिला। कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी की थी। यह शादी उत्तराखंड के हिल स्टेशन मसूरी में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में संपन्न हुई थी।
सीएम योगी भी रिसेप्शन में पहुंचे
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस भव्य रिसेप्शन में शामिल हुए। उन्होंने कुलदीप यादव और वंशिका सिंह को आशीर्वाद दिया और परिवार के सदस्यों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।
क्रिकेट और राजनीतिक हस्तियों का जमावड़ा
रिसेप्शन में क्रिकेट और राजनीति के कई बड़े नाम उपस्थित रहे। भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी समारोह में पहुंचे। वहीं शिखर धवन और रविंद्र जडेजा भी अपनी पत्नी के साथ समारोह में पहुंचे। होटल में पहुंचते ही इन खिलाड़ियों का फूलों की बारिश के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
Comments (0)