कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा हाल ही में दिए गए गए बयान के बाद आरोप प्रत्यारोपों का दौर जारी हो गया है जिसको लेकर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और कांग्रेस नेता अनुज गुप्ता ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के हाल ही में दिए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है कुछ दिन पूर्व मंत्री द्वारा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मसूरी अनुज गुप्ता को जेल भेजने वाली टिप्पणी की गई थी जिस पर अब अनुज गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पलटवार किया
नगर पालिका चुनाव में आरोप
अनुज गुप्ता ने आरोप लगाया कि मंत्री गणेश जोशी खुद सैन्य धाम पेयजल उद्यान घोटाला सहित कई मामलों में भ्रष्टाचार में घिरे हुए हैं और उनके खिलाफ कई गंभीर आरोप पहले से चल रहे हैं उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे में मंत्री दूसरों को जेल भेजने की बात कैसे कर सकते हैं गुप्ता ने यह भी कहा कि सत्ता बदलने पर ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी उन्होंने 2027 के चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब देगी मंत्री के जेल वाले बयान पर अब कांग्रेस नेता ने भी खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दे दी है जिससे स्थानीय राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है अनुज गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका चुनाव के दौरान उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए थे लेकिन एक वर्ष भी जाने के बाद भी उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई भी मामला सामने नहीं आया है जबकि इस समय मसूरी में ट्रिपल इंजन की सरकार काम कर रही है