नई दिल्ली. बंधन बैंक के प्रबंध निदेशक चंद्र शेखर घोष ने कहा है कि भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने की जरूरत है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की प्रति व्यक्ति आय 2022-23 में 98,374 रुपये थी. प्रति व्यक्ति आय, शिक्षा एवं स्वास्थ्य मापदंडों सहित मानव विकास सूचकांक के मामले में भारत विश्व स्तर पर 130वें स्थान पर है.
देश में प्रति व्यक्ति आय में सुधार करने की जरूरत