शेयर बाजार में कारोबार शुरु होने के साथ ही पेटीएम की पैरेंट कंपनी फिनटेक फर्म वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के स्टॉक में भारी गिरावट शुरू हो गई थी और सुबह 9.23 बजे पर 20 फीसदी फिसलकर 645.45 रुपये के लेवल पर पहुंच गए थे.
गुरुवार को शेयर बाजार (Share Market) में तीन दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक लगा, तो वहीं ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म पेटीएम (Paytm) की भी शुरुआत बेहद खराब रही . मार्केट ओपन होने के साथ ही पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (One97 Communication Ltd) के शेयर क्रैश हो गए और इनमें 20 फीसदी का लोअर सर्किट लग गया. पेटीएम को ये झटका क्यों लगा, इसके पीछे मुख्य दो कारण बताये जा रहे जा रही हैं |
शेयर बाजार के साथ पेटीएम स्टॉक भी धराशायी
सबसे पहले बात करते हैं पेटीएम के शेयर में आई गिरावट के बारे में तो बता दें कि गुरुवार को शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स ने लाल निशान पर कारोबार शुरू किया. कुछ मिनटों में ही Sensex 300 अंक से ज्यादा टूट गया, तो वहीं निफ्टी में भी 70 अंकों से ज्यादा गिरावट देखने को मिली. इस गिरावट के बीच फिनटेक फर्म वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयर सुबह 9.23 बजे पर 20 फीसदी फिसलकर 645.45 रुपये के लेवल पर पहुंच गए.
पेटीएम के शेयरों में गिरावट का पहला प्रमुख कारण
कंपनी के शेयरों में आई इस बड़ी गिरावट ने निवेशकों की टेंशन बढ़ा दी है. Paytm Stocks के लिए सबसे बड़ा झटका छोटे पोस्टपेड लोन (Paytm Postpaid Loan) कम करने के प्लान को बताया जा रहा है. दरअसल, कंपनी की एनालिस्ट मीट में छोटे साइज के पोस्टपेड लोन घटाने और बड़े साइज के पर्सनल लोन और मर्चेंट लोन बढ़ाने के प्लान का ऐलान किया गया था. लेकिन, कंपनी की ये योजना ब्रोकरेज हाउसेस को पसंद नहीं आई और उन्होंने कंपनी के रेवेन्यू अनुमान में कटौती कर दी | जिसका नकारत्मक प्रभाव पड़ा |
दिग्गज निवेशक का साथ छूटना भी रहा वजह
छोटे पोस्टपेड लोन कट करने के प्लान के अलावा कंपनी के शेयरों में गिरावट की दूसरी बड़ी प्रमुख वजह पर गौर करें, तो ये दुनिया के दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट के कंपनी का साथ छोड़ने को भी माना जा सकता है, जिसने निवेशकों के सेंटिमेंट पर नकारात्मक असर डाला है. ध्यान रहे कि Stock Market में पेटीएम के शेयर लिस्टप होने के बाद से भी भारी गिरावट में चल रहे थे.
Comments (0)