रायपुर -Former minister Brijmohan Aggarwal gave a statement saying छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है जिसको लेकर राजनीतिक पार्टियों में सियासी गलियारे गरमाया हुआ है। सभी राजनीतिक पार्टियों के चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक पार्टियों में आरोप - प्रत्यारोप दौर जारी है। इसी क्रम में कांग्रेस के महंत रामसुंदर दास को टिकट दिए जाने पर दक्षिण से बीजेपी के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बयान देते हुए कहा,मैं महंत रामसुंदर दास का बहुत सम्मान करता हूं। कांग्रेस ने उन्हें दक्षिण विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है। उसका मैं स्वागत करता हूं। महंत रामसुंदर जांजगीर चांपा से तैयारी कर रहे थे। जबकी उन्हें रायपुर दक्षिण विधानसभा से टिकट दिया है। ये उनके साथ धोखा और अन्याय हुआ है। बृजमोहन अग्रवाल ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस धर्म से जुड़े लोगों का ऐसा ही अपमान करती है।
Read More: CG NEWS : महापौर एजाज ढेबर को टिकट नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश ,मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश,
कांग्रेस की दूसरी सूची जारी होते ही विरोध दिखा जिस पर बीजेपी पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कसा तंज
कांग्रेस की सूची जारी होते ही विरोध दिखा जिसको लेकर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने ने कहा भाजपा में टिकट वितरण के बाद विरोध हो रहा
था। तब कांग्रेस अपनी खुशी जाहिर कर रही थी। अब बताएं कांग्रेस में,ये सब क्या हो
रहा है। छग में कांग्रेस का आवरण बाहर आ गया है,और वह निर्वस्त्र हो गए हैं। कांग्रेस
की असलियत अब पता चलेगी। भाजपा के पक्ष में एक हवा बनी है,अब आँधी चलेगी
और पंजे को उखाड़ फेकेंगे और कमल खिलाएंगे।
Read More: CG NEWS : महापौर एजाज ढेबर को टिकट नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश ,मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश,
कांग्रेस विधायकों की टिकट कटने पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा,कांग्रेस भ्रष्टाचार की
शिरोमणि है,और सरगना है। यह कांग्रेस सीना जोरी करने वाले लोग है। कांग्रेस भ्रष्टाचार
के आरोप और हजारों करोड़ रुपयों के आरोप लग रहे है। हमारा छग के युवा हताशा
और निराशा में डूबा हुआ है। छग में हजारों परिजन अपने बच्चों के लिए सपना देखते
है। कांग्रेस ने सभी के सपनों को चकनाचूर किया है। कांग्रेस को पैसा पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़,छत्तीसगढ़ी और छत्तीसगढ़िया का मान मर्दन करने वाले और शोषण करने
वाले कोई है,तो वह कांग्रेस पार्टी है।
Read More: CG NEWS : महापौर एजाज ढेबर को टिकट नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश ,मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश,
Comments (0)